फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: A grand vigil was held on the occasion of Shri Krishna Janmotsav; tableaus of Radha-Krishna and Maa Kali captivated the hearts

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य जागरण, राधा-कृष्ण व मां काली की झांकी ने मोहा मन

Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: A grand vigil was held on the occasion of Shri Krishna Janmotsav; tableaus of Radha-Krishna and Maa Kali captivated the hearts
- कानपुर के बालाजी म्यूजिकल ग्रुप और दिल्ली के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

बिस्कोहर। कस्बे के रस्तोगी शिव मंदिर चौक रोड पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार रात आठ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे तक पूरी दिव्यता के साथ चला, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु रातभर डटे रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जागरण में सुरों का जादू बिखेरने नोएडा से आईं सुप्रसिद्ध गायिका अर्पणा मिश्रा, गोंडा के वैभव सक्सेना और लखनऊ के आशीष शुक्ला ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल को भक्तिमय कर दिया। कानपुर से आए ''श्री बालाजी म्यूजिकल ग्रुप'' के वादकों की धुनों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। दिल्ली से आए मिंटू झांकी ग्रुप के कलाकारों ने मंच पर सजीव प्रस्तुतियां दीं। जागरण के दौरान गणेश वंदना, राधा-कृष्ण, मोर नृत्य, बाहुबली हनुमान, शंकर-पार्वती, मां काली, राम दरबार और मां दुर्गा की भव्य झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

इनमें विशेष रूप से राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम और मां काली के रौद्र रूप की झांकी को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित कसौधन, सुजीत कौशल, जय गुप्ता, विजय गुप्ता, जितेंद्र कौशल, वैभव गुप्ता, रवि कौशल सहित समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed