फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 85,000 in revenue collected during checking drive

Siddharthnagar News: चेकिंग अभियान में 85 हजार की राजस्व वसूली

Thu, 01 Oct 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 85,000 in revenue collected during checking drive
बेवा चौराहा पर चार बकायेदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज के तिलगड़िया विद्युत उपकेंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को बेवा चौराहा पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों और विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन और बिलों की जांच की गई। टीम ने बकाएदार उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की और मौके पर बिल संशोधन की सुविधा भी दी।
चेकिंग के दौरान चार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था। कनेक्शन काटने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा कर कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान करीब 85 हजार रुपये की बकाया विद्युत राजस्व वसूली हुई। कुछ उपभोक्ताओं ने बिल में संशोधन कराने के बाद बकाया राशि जमा की। टीम ने बेवा चौराहा स्थित दुकानों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई आरिफ खान ने बताया कि विद्युत राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे। बकायेदार उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की जा रही है। इस दौरान सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब और अशोक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed