फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 53 buses in the depot, illegal buses running on local routes

Siddharthnagar News: डिपो में 53 बसें, लोकल रूट पर दौड़ रहे डग्गामार

Sat, 16 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 53 buses in the depot, illegal buses running on local routes
सिद्धार्थनगर। डिपो में कुल 53 बसों की उपलब्धता के बावजूद, स्थानीय रूटों पर प्राइवेट वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों का सरकारी बसों के इंतजार में समय बर्बाद हो रहा है। जबकि बसों को कई रूटों पर संचालित नहीं होने से निजी मैजिक, ऑटो और टैक्सी पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
डिपो में वर्तमान समय में 53 बस हैं। इसमें से 11 गोरखपुर, 10 लखनऊ, तीन दिल्ली, दो प्रयागराज, दो वाराणसी, दो कानपुर, एक झांसी, दो बलरामपुर सहित बस्ती, सोनौली और डुमरियागंज के लिए संचालित होती हैं। जबकि कई ऐसे लिंक रूट हैं, जिस पर प्रतिदिन 20 से अधिक प्राइवेट छोटे बड़े वाहन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बस डिपो में बसें खड़ी नजर आती हैं, लेकिन लोकल रूट की सड़कों पर उनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है। इससे न केवल अधिक किराया देना पड़ रहा है, बल्कि आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि रोजाना ऑटो और निजी वैन की भीड़ से जूझना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को कई बार असुविधा व वाहन नहीं मिलने से गाड़ी बुक करके भी जाते हैं, जिससे उन्हें कठिनाई होने के साथ ही अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के अविनाश, सुगंध, देवांश व अनिल ने बताया कि बस न मिलने पर आए दिन असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। छोटी बसों के नहीं आने से जिले के लोगों को लोकल रूट पर भी बस की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed