{"_id":"688e563df8aab7c9620f2883","slug":"siddharthnagar-news-427-children-and-178-pregnant-women-tested-vaccinated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142143-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 427 बच्चों और 178 गर्भवतियों की हुई जांच, टीका भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 427 बच्चों और 178 गर्भवतियों की हुई जांच, टीका भी लगा
Sat, 02 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 34 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 427 बच्चों और 178 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण भी किया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने क्षेत्र के बेंव मुस्तहकम और वामदेई पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। एएनएम की ओर से दी गई सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। अधीक्षक ने बेंव मुस्तहकम में ग्रामीणों को टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान व क्षय रोग के लक्षण तथा इलाज के विषय में जागरूक किया।
उन्होंने आंगनबाड़ी को बच्चों की उम्र, वजन और लंबाई के अनुसार कुपोषित व अतिकुपोषित सूची तैयार करने तथा सत्र पर लाकर एएनएम से चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिलवाने में सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधीक्षक ने एएनएम को निर्देशित करते हुए कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान करें और आवश्यकतानुसार चिकित्सीय प्रबंधन के लिए सीएचसी पर संदर्भित करें। एएनएम व आशा बहू को संयुक्त रूप से ड्यू लिस्ट तैयार करें और सत्र का संचालन करें।