{"_id":"6ae8cab43f9d42e0de0cfc51","slug":"siddharthnagar-news-41-enumerators-and-supervisors-provided-with-information-during-training-for-the-2027-census-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167559-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में 41 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में 41 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दी गई जानकारी
Mon, 02 Nov 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
- डिजिटल एप से डेटा प्रविष्टि का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
- 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 41 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज के सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन 41 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर राहिब हुसैन और शकील अहमद ने प्रशिक्षण दिया। इसमें जनगणना कार्य की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन और डिजिटल माध्यम से डेटा दर्ज करने की जानकारी दी गई।
अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पटेल ने जनगणना के महत्व और प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मोबाइल एप के इस्तेमाल तथा उसके माध्यम से डेटा प्रविष्टि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही द्वितीय चरण में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों की जानकारी दी गई, जिनमें 13 नए प्रश्न भी शामिल हैं।
नए प्रश्नों में जाति, धर्म, माता-पिता का जन्मस्थान, बैंक खातों की संख्या, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और डिजिटल साक्षरता से जुड़े विषय शामिल हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन जानकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डिजिटल माध्यम से दर्ज किया जाएगा। प्रशिक्षण में इम्तियाज अहमद, अंजू लता, दिलीप कुमार, दिव्या सोनी और महमूद अहमद सहित अन्य प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना
जनगणना 2027 के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान लोग निर्धारित डिजिटल माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और व्यक्तियों का विवरण एकत्र करेंगे। वहीं, पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण का कार्य होगा। इस दौरान जनगणना से छूटे परिवारों और व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर उनका विवरण दर्ज किया जाएगा।