{"_id":"690f8bcc705d303e6f008acd","slug":"siddharthnagar-news-406-children-immunized-167-pregnant-women-checked-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147809-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 406 बच्चों का टीकाकरण, 167 गर्भवतियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 406 बच्चों का टीकाकरण, 167 गर्भवतियों की हुई जांच
Sat, 08 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 29 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में 406 बच्चों के टीकाकरण के साथ ही 167 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम सेमरा बनकसिया, बिजवार बढ़ई तथा उज्जैनिया पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और अपडेटेड ड्यू लिस्ट, लॉजिस्टिक और सभी रजिस्टर की जांच की। अधीक्षक ने ग्राम उज्जैनिया में एएनएम की ओर से दी गई सेवाओं जैसे बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस व पेट आदि जांचों का भौतिक सत्यापन किया तथा प्रत्येक माह के 1, 9, 16, व 24 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाले प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षित अभियान की जानकारी दी।