फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 378 children vaccinated; 174 pregnant women underwent antenatal check-ups

Siddharthnagar News: 378 बच्चों का टीकाकरण, 174 गर्भवतियों की हुई प्रसव पूर्व जांच

Sat, 24 Oct 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 378 children vaccinated; 174 pregnant women underwent antenatal check-ups
- भनवापुर के 22 गांवों में आयोजित हुआ छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र, सीएचसी अधीक्षक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के 22 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इसमें 378 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि 174 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नियमित टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने हिजुरा गांव पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही किशोरियों से एचपीवी वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है। इससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

अधीक्षक ने एएनएम को गर्भवतियों की नियमित प्रसव पूर्व जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय से पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ध्रुवचंद ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को जागरूक करने और उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान संध्या श्रीवास्तव, गीता, सुभावती, दुर्गा देवी और कुसुमलता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed