{"_id":"68fd0f287a59231899040bff","slug":"siddharthnagar-news-326-children-were-vaccinated-142-pregnant-women-underwent-prenatal-check-up-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147035-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 326 बच्चों का टीकाकरण, 142 गर्भवतियों के प्रसव पूर्व जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 326 बच्चों का टीकाकरण, 142 गर्भवतियों के प्रसव पूर्व जांच हुई
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के हरनाखुरी में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण के दौरान जागरूक करते अधीक्षक। स्रोत स
-भनवापुर क्षेत्र के 25 गांवों में आयोजित हुआ छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 25 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 326 बच्चों का टीकाकरण के साथ ही 142 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम हरनाखुरी, फूलपुर पांडेय तथा बिस्कोहर पहुंचकर टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधीक्षक ने एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया तथा अपडेटेड ड्यू लिस्ट , लॉजिस्टिक व सभी रजिस्टर चेक किए। उन्होंने गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार टीकाकरण सत्र पर एएनएम के द्वारा बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस व पेट आदि जांचे करवाने के लिए प्रेरित किया।
अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान का आयोजन प्रत्येक माह के 1, 9 , 16 तथा 24 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जाता है। गर्भवतियों को चिकित्सीय सलाह व इलाज तथा निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा जाती है, जिससे समय रहते उच्च जोखिम के लक्षण को पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रसव सरकारी अस्पताल में ही करवाएं, जिससे जन्म के समय नवजात शिशु को सभी वैक्सीन व जन्म प्रमाणपत्र मिल सके एवं जच्चा व बच्चा को सुरक्षित किया जा सके तथा मातृ मृत्यु एवं शिशु व मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्य देव सिंह ने एएनएम व आशा बहू से कहा कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से वैक्सीन का लाभ न लेने वाले परिवार के घर जाकर वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम पर ध्यान दें। इस दौरान रीना, आशामती, शारदा देवी, राधा, मीरा, खुशबू, मंजू आदि मौजूद रहे।