{"_id":"6aa2ea8a2ca197d1b50bb5fd","slug":"siddharthnagar-news-20000-youths-from-siddharthnagar-to-showcase-their-talent-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164334-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के 20 हजार युवा दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के 20 हजार युवा दिखाएंगे प्रतिभा
Thu, 10 Sep 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विकसित भारत युवा संवाद-2027 में सिद्धार्थनगर से 20 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाला राष्ट्रीय कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा। इसका समापन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया जाएगा।
वर्तमान में युवाओं को जोड़ने के लिए विकसित भारत प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा 30 सितंबर तक प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रश्नोत्तरी में सामान्य जागरूकता से जुड़े 20 प्रश्न होंगे। युवा अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध भाषाओं में प्रश्नोत्तरी दे सकेंगे।
प्रश्नोत्तरी के आधार पर शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद पांच से 19 अक्तूबर तक निबंध प्रतियोगिता, 10 से 16 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण और 17 नवंबर से सात दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रस्तुतीकरण होगा। इसके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के लिए अपने विचार, रचनात्मकता और नवाचार आधारित समाधान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
युवाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने के लिए विकसित भारत युवा संवाद में छह प्रमुख क्षेत्र रखे गए हैं। इनमें विकसित भारत चुनौती, सांस्कृतिक गतिविधियां, भारत के लिए रचनात्मक अभिकल्पना, सामाजिक सरोकार के लिए नवाचार, युवा उद्यमिता चुनौती और युवा संसद शामिल हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों में चित्रकला, लोकनृत्य, लोकगीत, भाषण और कविता के माध्यम से भी युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने बताया कि सिद्धार्थनगर में 20 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में प्रतिभाशाली और उत्साही युवाओं की बड़ी संख्या है।