फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 17 acres of land, the department sent a notice to the farmer calling him landless

Siddharthnagar News: 17 एकड़ की जोत, विभाग ने भूमिहीन बताकर किसान को भेज दिया नोटिस

Fri, 29 Aug 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 17 acres of land, the department sent a notice to the farmer calling him landless
इटवा। क्षेत्र के ग्राम डबरा निवासी एक बड़े जोत के किसान को कृषि विभाग ने भूमिहीन बताते हुए खाद खरीद करने पर नोटिस दिया है। इससे परेशान किसान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इटवा तहसील क्षेत्र के डबरा निवासी कृषक शब्बीर अहमद ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पास करीब 33 एकड़ भूमि है लेकिन कृषि विभाग से मिले नोटिस में उसे भूमिहीन बताया गया है और कहा गया है कि भूमिहीन होने के बावजूद आपने शोहरतगढ़ तहसील की एक फर्म से 37 बोरी यूरिया की खरीदारी की है। किसान का कहना है कि उसने वहां से किसी तरह की खाद नहीं खरीदी है। इटवा स्थित एक फर्म से खाद की खरीदारी की बात उसने बताई है। इस संबंध में डीएम ने डीडीए को सभी पक्षों को सुनकर समस्या के समाधान का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed