फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 15 police stations of the district are on the first position in the state in the ranking

Siddharthnagar News: रैंकिंग में जिले के 15 थाने प्रदेश में पहले पायदान पर

Thu, 09 Oct 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 15 police stations of the district are on the first position in the state in the ranking
सिद्धार्थनगर। हर माह होने वाली आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में सितंबर की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में सिद्धार्थनगर पुलिस को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ। इसमें जनपद के 15 थाने शामिल हैं। शासन की ओर से जनता की ओर से की गई शिकायतों को जन शिकायत पोर्टल पर आनलाॅइन दर्ज कराया जाता है।
विज्ञापन

इसका निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है। उन संदर्भों को नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाती है। उल्लेखनीय है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2025 के सितंबर की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रथम रैंक प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह सितंबर-2025 की मासिक रैंकिंग में जनपद के 15 थानों (थाना, शोहरतगढ़, इटवा, बांसी, खेसरहा, जोगिया उदयपुर, डुमरियागंज, कपिलवस्तु, महिला थाना, गोल्हौरा, पथरा बाजार, शिवनगर डिडई, लोटन, मोहना, सिद्धार्थनगर, उसका बाजार) ने बेहतर कार्य करते हुए उक्त रैंकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त की।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed