{"_id":"68a4bfb6b8eda23fbe03ef2a","slug":"siddharthnagar-news-14-connections-disconnected-rs-81000-fine-collected-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143073-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 14 के कनेक्शन काटे, 81 हजार वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 14 के कनेक्शन काटे, 81 हजार वसूला जुर्माना
Tue, 19 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिजली के 10 हजार के ऊपर बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया।
इस दौरान कनेक्शन काटने के साथ ही राजस्व की वसूली की गई। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में चेकिंग की एक टीम ने ग्राम पंचायत सोहना में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन की जांच की।
इस दौरान 14 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं और 36 उपभोक्ताओं से 81 हजार से अधिक का राजस्व वसूला गया है। जेई ने बताया कि विभाग की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में कैशियर अजय त्यागी धनीराम, गुरुमिलन, अरुण वर्मा, प्रगट यादव, सुलई, तौफीक आदि शामिल रहे।