फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 120 patients treated at a medical camp; advice and medicines provided

Siddharthnagar News: सेवा शिविर में 120 मरीजों का हुआ उपचार, दी सलाह और औषधि

Tue, 29 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 120 patients treated at a medical camp; advice and medicines provided
- शिक्षकों ने टीएलएम प्रदर्शनी लगाकर रोचक शिक्षण गतिविधियों की दी जानकारी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। सेवा संकल्प अभियान और सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, विकास विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी प्रभारी डॉ. एके आजाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. रामविलास, डॉ. अर्चना, बीसीपीएम सतीश कुमार, फार्मासिस्ट अमितेश सिंह, सीएचओ पुनीत कुमार, स्मिता, एएनएम हेमलता तिवारी, मनसा चौरसिया, डेंटल हाइजीनिस्ट न्यूटन कुमार पटेल और रामजीत की टीम ने 120 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया। मरीजों को आवश्यक सलाह देने के साथ औषधियां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों मुस्तन शेरुल्लाह, जय प्रकाश, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव धर द्विवेदी, दिनेश, यशवंत चौहान, रामधनी और संजय विश्वकर्मा ने टीएलएम प्रदर्शनी लगाई। इसमें रोचक शिक्षण विधियों और विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। आईसीडीएस की सुपरवाइजर मालती देवी ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव, राम सिंह, सतीश कुमार, शनि चौधरी, प्रमोद मांझी, गौरव कुमार, निशा, मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed