फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 118 pregnant women examined, nine at high risk

Siddharthnagar News: 118 गर्भवतियों की जांच, नौ उच्च जोखिम वाली

Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 118 pregnant women examined, nine at high risk
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 118 गर्भवतियों को इलाज और परामर्श दिया गया। इस दौरान नौ गर्भवतियों में उच्च जोखिम के लक्षण पाए गए। 16 में खून की कमी होने के कारण आयरन-शुक्रोज की डोज दी गई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के एक, नौ, 16 और 24 तारीख को किया जाता है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्त चाप, मधुमेह, फीटस के बेड़े होने, गंभीर एनिमिया, प्लेसेंटा का विकृत व नीचे होने से गर्भवती महिलाओं में जान का खतरा बना रहता है। इस शिविर के माध्यम से उच्च जोखिम लक्षण की पहचान करते हुए समय से चिकित्सीय प्रबंधन से जच्चा व बच्चा दोनों को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed