फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 1150 consumers registered, Rs 1 crore deposited

Siddharthnagar News: 1150 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, जमा हुए एक करोड़ रुपये

Fri, 19 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 1150 consumers registered, Rs 1 crore deposited
शोहरतगढ़। शासन की ओर से ब्याज में सौ प्रतिशत छूट के साथ मूलधन में 25 प्रतिशत छूट का लाभ देकर उपभोक्ताओं को एक बार फिर सुनहरा अवसर दिया है। इस राहत योजना का लाभ उठाने के लिए परसिया बिजली सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। एसडीओ विनोद कुमार यादव ने कहा कि इस राहत योजना के तहत पिछले एक दिसंबर से अबतक 1150 उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान उपभोक्ताओं से एक करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किए गए। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर के बाद इस छूट में कटौती हो जाने पर छूट का लाभ कम हो जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जो उपभोक्ता बिजली बिल के बकाए का भुगतान नहीं कर पाए हैं, वह इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। बिल संबंधी पूछताछ के लिए परसिया सबस्टेशन पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed