फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 11 quintals of cannabis seized; smugglers fled, abandoning the vehicle

Siddharthnagar News: 11 क्विंटल गांजा बरामद वाहन छोड़कर तस्कर भागे

Thu, 01 Oct 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 11 quintals of cannabis seized; smugglers fled, abandoning the vehicle
बढ़नी। नेपाल के सिरहा जिले में सशस्त्र पुलिस ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए 1,102 किलो 655 ग्राम गांजा बरामद किया। तस्करी में इस्तेमाल जीप और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। सुरक्षाकर्मियों को देखते ही तस्कर दोनों वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर-7 गण मुख्यालय सिरहा के प्रमुख एसपी सुमनजंग थापा के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर बुधवार रात करीब 12:36 बजे सुखीपुर नगरपालिका-10 स्थित विश्वकर्माचोक के गागन खोला पुल पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध जीप और मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान जीप में 26 बोरियों में पैक गांजा मिला। तौल करने पर इसका कुल वजन 1,102 किलो 655 ग्राम निकला।
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही तस्करी में शामिल लोग दोनों वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले। सशस्त्र पुलिस ने गांजा, जीप और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed