फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar is on number 1 in pm awas yojana

पीएम आवास योजना में सिद्धार्थनगर को देश में मिला पहला स्थान

Sat, 21 Dec 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar is on number 1 in pm awas yojana
पीएम आवास योजना में जिले को देश में मिला पहला स्थान
विज्ञापन

दिल्ली में सीडीओ को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। तीन वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि के मामले में सिद्धार्थनगर जिले को देश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इस सफलता के उपलक्ष्य में दिल्ली में मुख्य विकास अधिकारी को सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने जनपद के संबंधित अफसरों व कर्मियों को बधाई दी है।

19 दिसंबर को दिल्ली में ग्रामीण विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह व नरेन्द्र तोमर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में देश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेशों व जनपदों की उपलब्धि के लिए अफसरों को सम्मानित किया गया। देश भर में जनपदवार रैकिंग में तीन जिले ही प्रथम श्रेणी में शामिल हुए। वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 व 2018-19 में लक्ष्य 10-10 हजार की पूर्ति शत-प्रतिशत करने के लिए दिल्ली में सम्मान कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिले से पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर को मेडल व प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इस उपलब्धि के लिए सीडीओ, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार समेत सभी खंड विकास अधिकारियों व ग्राम स्तर पर तैनात कर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed