Siddharthnagar : सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौत और चार बच्चों सहित 22 घायल
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनमें चार बच्चे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सवारियों से भरी एक बस शारदा नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनमें चार बच्चे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh, Siddharthnagar | District Magistrate Dr Rajaganapathy R says, "Almost 55 people of Mohan Kola village were travelling in a bus that fell into Sharda river. People from the nearby villages and the police team helped in rescue work. Two people have died in… pic.twitter.com/881cbBm5Xt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 18, 2024
जिला अधिकारी राजागणपति आर ने बताया कि शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 55 लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य में मदद की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में 4 बच्चों समेत 22 लोग घायल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.