फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar-Balrampur road closed due to road cutting

सड़क की कटान से सिद्धार्थनगर-बलरामपुर मार्ग बंद

Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar-Balrampur road closed due to road cutting
बिजौरा के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर पुल का एप्रोच नदी में कटने से आवागमन बाधित रहा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क की कटान से सिद्धार्थनगर-बलरामपुर मार्ग बंद
विज्ञापन

बिजौरा (सिद्धार्थनगर)। जिले के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग में राप्ती की लहरों से कटान तेज होने पर मंगलवार की सुबह 10 बजे बैरिकेेडिंग करके चार पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इस कारण सिद्धार्थनगर से बलरामपुर जाने-आने वाले वाहनों को वापस होना पड़ा। दोनों जिलों की सीमा पर राप्ती पुल के एप्रोच मार्ग पर कटान हो रही है। करीब चालीस मीटर की लंबाई में आधी सड़क कटकर नदी में विलीन हो गई है। वहीं सड़क के नीचे लहरों से कटान जारी है।
सिद्धार्थनगर-बलरामपुर की सीमा पर स्थित राप्ती के पुल के एप्रोच में कटान हो रही है। बताया जा रहा है कि राप्ती पुल सिद्धार्थनगर जिले की सीमा में है। कटान भी इसी क्षेत्र में हुई है, जबकि इस सड़क को बलरामपुर जिले के पीडब्ल्यूूडी ने बनाया है। मंगलवार सुबह 10 बजे कटान की सूचना के छह घंटे बाद शाम चार बजे बचाव के लिए कार्य शुरू किया गया। कटान के कारण दोनों जिलों की सीमा के लिए विवाद में बचाव कार्य काफी देर से शुरू हुआ।
विज्ञापन

सुबह पता चला कि दोनों जिलों की पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम बचाव कार्य करेगी, जबकि शाम बलरामपुर की ओर से राहत कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे पटरी नहीं बनाई गई थी। इस कारण सड़क जल्द ही कट गई। पीडब्ल्यूडी बलरामपुर के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। जल्द ही कटान रोककर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। पीडब्ल्यूडी सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता विवेक राय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी बलरामपुर की ओर से सड़क बनाई गई थी। इस कारण मरम्मत कराने की जिम्मेदारी उनकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोके गए चार पहिया
कटान की सूचना पर पुल के पास काफी संख्या में लोग पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर लोगों को वहां से हटाया। सात मीटर चौड़ी सड़क में करीब 40 मीटर तक आधी सड़क पानी में विलीन हो गई है, जबकि सड़क के नीचे से कटान जारी है। कटान की ओर आधी सड़क को बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया है, जबकि दूसरी ओर दो पहिया वाहनों को जाने दिया जा रहा है। हालांकि यह जोखिम भरा है।

वापस हुए एक हजार वाहन
शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर कटान होने के कारण चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया है। एक अनुमान के अनुसार, दोनों जिलों के एक हजार से अधिक वाहनों को वापस जाना पड़ा। जिले के लोग बलरामपुर के साथ लखनऊ जाने के लिए भी इसी मार्ग से जाते थे। सिद्धार्थनगर के जिन लोगों को बलरामपुर जाना था, उन्होंने डुमरियागंज के रूट से जाने का निर्णय किया। इससे उनकी 50 किमी दूरी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed