{"_id":"580262334f1c1b4a2c28f8fc","slug":"siddhartha-university-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अगले सीएम के चेहरे को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बयान के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है । इशारों में ही सही उन्होंने अगली संभावित सपा सरकार में स्वयं को ही सीएम का असली दावेदार बताया। साफ तौर पर कहा कि वे ही छठवां बजट पेश करेंगे। इसी के साथ कहा कि जल्द ही चुनाव प्रचार की भी शुरुआत होगी।
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री मीडिया से बचते रहे। पारिवारिक विवाद के सवालों को टालते हुए कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भी समाजवादियों की होगी। युवाओं को हाशिए पर डाले जाने के सवाल पर सीएम का कहना था कि सपा सरकार में कहीं भी युवा हाशिए पर नहीं है। पार्टी का जो भी युवा चेहरा है, पूरी दमदारी से सपा को मजबूत बनाने में जुटा है। हर विधायक के क्षेत्र में होने वाले कार्यों के शिलापट्टों पर उनके नाम दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सर्वे रिपोर्ट में सपा के पिछड़ने के सवाल पर सीएम का कहना था कि पहले सपा आगे थी, फिर पीछे हो गई। अब फिर से सपा आगे होगी। रिपोर्ट में मत उलझिए, जनता समाजवादियों के साथ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कपिलवस्तु में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का लोकार्पण किया। इसे भारत-नेपाल के संबंधों की मजबूत कड़ी बताया। कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड से तुलना करते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में विभिन्न विभागों की 249 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया। काला नमक चावल की ब्राडिंग की भी घोषणा की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, खेल राज्य मंत्री रामकरन आर्य, कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।