{"_id":"d76b0854fc5ebd0919a456afbb87f5b8","slug":"siddhartha-university-examination-fee-increase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी परीक्षा शुल्क नहीं बढ़ाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी परीक्षा शुल्क नहीं बढ़ाएगी
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के वित्त समिति की सोमवार को हुई बैठक
विज्ञापन
में सत्र 2016 के लिए बजट पास किया गया। बैठक में परीक्षा और संबद्धता
शुल्क पर भी चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मदों में शुल्क उतना ही रखा जाए, जितना गोरखपुर यूनिवर्सिटी से निर्धारित था।यूनिवर्सिटी के सभागार में हुई बैठक में कुलसचिव बीके पांडेय सत्र 2015 में आय-व्यय का ब्योरा रखा।
दो सौ कॉलेजों की संबद्धता से हुई आय और विभिन्न मदों में जमा कराए गए शुल्क का विवरण रखा। आगामी वर्ष में कराए जाने वाले कार्य की रूपरेखा भी पेश की।
परीक्षा शुल्क और संबद्धता शुल्क के बारे काफी देर तक चर्चा हुई।पहले इस शुल्क में आंशिक वृद्धि की सिफारिश की गई, मगर बाद में इसे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (डीडीयू) के बराबर रखने पर ही सहमति बनी।
बैठक में कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी केसी गोस्वामी, प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, सहायक निदेशक अखिलेश कुमार, डा.एसएन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।