{"_id":"65d8d7d535e2e1205a099961","slug":"siddharth-university-kapilvastu-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-113306-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में 17 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में 17 महादानियों ने किया रक्तदान
Fri, 23 Feb 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते विद्यार्थी।
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 17 महादानियों ने रक्त दान किया। रविदास जयंती के पूर्व दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र, शिक्षक व कर्मचारी ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। इससे सूख रहे ब्लड बैंक को फिर से संजीवनी मिल गई। बताते चले कि दो दिन पहले माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में केवल एक यूनिट ब्लड बचा था।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो हरि बहादुर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज सेवा का एक ऐसा अप्रतिम कार्य है। जो किसी व्यक्ति को पुनर्जीवन प्रदान करता है। एक दूसरे को जागरूक करते हुए हम सभी को स्वयं रक्तदान की संकल्पना को आत्मसात करना चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय ही सभी को सेवाभाव से जोड़ते हुए जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करना है। यह रक्तदान शिविर आयोजित करने का लक्ष्य ही है। सभी लोग जागरूक होकर व्यक्ति सेवा से समाज सेवा एवं समाज सेवा से राष्ट्र सेवा की भावना को आत्मसात कर सकारात्मक विचार से कार्य करें। जिसका लाभ सभी को मिल सके।
विज्ञापन
इस दौरान प्रो. हरीश कुमार शर्मा, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. सच्चिदानंद चौबे, डॉ. अमित कुमार साहनी, डॉ. अरविंद रावत, डॉ. अब्दुल हफीज, डॉ. विमल चंद्र वर्मा, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार दीक्षित, डॉ. देवबख्श सिंह, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. दीपक जायसवाल, राजकुमार दुबे, अतुल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार यादव, अनिमेष दूबे मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
इन्होंने किया रक्तदान
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में रक्तदान करने के लिए 27 लोगों ने पंजीकृत करवाया था, जबकि 17 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों शिक्षक डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. सत्यम मिश्रा, डॉ. रक्षा, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. दिनेश प्रसाद, पूर्णेंदु शंकर तिवारी, छात्र-छात्राओं में अंकित पांडेय, प्रशांत मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, राम सागर कन्नौजिया, अतुल कुमार उपाध्याय, संगीता पाठक, विपुल भारद्वाज, निशा यादव, शुभम पांडेय, अभय चौरसिया और कर्मचारी में राजू कुमार ने रक्तदान किया। जबकि पूजा यादव, वर्तिका राय, ममता कुशवाहा, रश्मि मिश्रा, अंकिता, दिलीप यादव, अंकिता कुमारी, दीपक भारती, तृप्ति चतुर्वेदी, हर्षिता साहनी ने रक्त दान करने के लिए पंजीकृत करवाया।