फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth Nagar News: Provide employment to the disabled by organizing a fair: DM

दिव्यांगजन को मेला लगाकर दिलाएं रोजगार : डीएम

Wed, 20 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Nagar News: Provide employment to the disabled by organizing a fair: DM
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में दिव्यांगजन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी को दिव्यांगजन को रोजगार से जोड़ने के लिए लोहिया कला भवन में रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिन दिव्यांगजन का आधार कार्ड नहीं बना है, उनके कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। सक्षम फाउंडेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के लिए 31 अगस्त को सभी तहसीलों में कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ट्रेनी आईपीएस व सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed