{"_id":"57e2c7ec4f1c1be555a832a2","slug":"siddharth-in-favor-of-regional-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय कुश्ती में सिद्धार्थनगर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय कुश्ती में सिद्धार्थनगर का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़ परिसर में आयोजित विद्यालय स्तरीय मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में मेजबान सिद्धार्थनगर के बच्चों ने बाजी मारी है। जूनियर वर्ग में संतकबीरनगर ने बाजी मारी। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कई राउंड में हुए मुकाबले में बच्चों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती में सब जूनियर वर्ग बालक 32 किलो भार वर्ग में राजेश यादव, जूनियर वर्ग बालक 42 किलो भार वर्ग में संतोष यादव, सीनियर बालक वर्ग 42 किलो भार वर्ग में भरत साहनी सिद्धार्थनगर ने जीत हासिल की। वहीं जूनियर वर्ग में संतकबीरनगर के बच्चों ने बाजी मारी। इस मौके पर डीआईओएस सोमारू प्रधान ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अनिवार्य है। खेल के माध्यम भी देश का विश्व स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। खेल से शारीरिक व बौद्धिक विकास तेजी से होती है। सभी को नियमित व्यायाम करना चाहिए। इस दौरान विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य आशीष श्रीवास्तव ने मेडल से नवाजा। प्रतियोगिता में सुरेंद्र यादव, अरुण कुमार व उमेश राय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान शंभू नाथ गुप्ता, अश्वनी कुमार, देवेश कुमार, रुद्रनरायन, ओंकार पांडेय, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अमित कुमार दुबे, शिवराम, प्रवीण कुमार, बृजेश रस्तोगी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।