{"_id":"6a0e264c0b78e784fa00c3ce","slug":"shutters-remained-down-all-day-people-left-in-distress-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158516-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूरे दिन बंद रहे शटर...लोग हुए हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूरे दिन बंद रहे शटर...लोग हुए हलकान
Thu, 21 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। जिले के जिगनिहवा, बहादुरगंज, गोल्हौरा, जिवपुर, निबियहवा, मालीजोत, चेतिया, टिकुइया, पचमोहनी सहित कई प्रमुख बाजारों में मेडिकल स्टोरों के शटर पूरे दिन बंद रहे। सुबह से ही दवा लेने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। नियमित दवा लेने वाले मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग की। मेडिकल स्टोर बंद रहने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज परेशान नजर आए। कई लोगों को आवश्यक दवाओं के लिए दूसरे कस्बों की ओर जाना पड़ा। बुजुर्ग, बच्चे एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के परिजनों को भी काफी दिक्कत हुई। हालांकि सरकारी अस्पतालों की सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं, लेकिन बाहर से मिलने वाली दवाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन