फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Showing browning accountant looted bullion dealer

तमंचा दिखाकर सराफा व्यापारी के मुनीम को लूटा

Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
 उसका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी के मुनीम से 70 हजार रुपये लूट लिए। तमंचे की नोक पर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसका की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
जिला मुख्यालय के तेतरी बाजार में अभय की आभूषण की दुकान है। राजन और संतोष वहां मुनीम का काम करते हैं। रविवार को दोनों दुकान का बकाया वसूली के लिए बृजमनगंज गए थे।
विज्ञापन

राजन और संतोष के मुताबिक पैसा लेकर वह वापस लौट रहे थे, इस बीच बृजमनगंज-उसका मार्ग पर कंचनपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फिर असलहा दिखाते हुए रुपयों से भरा बैग, मोबाइल छिन लिया। बदमाश बाइक की चाभी भी साथ ले गए। बाइक को धक्का देकर दोनों किसी तरह सज्जनपुर चौराहे तक लाए, जहां से 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची उसका थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

आस-पास के ग्रामीणों से भी इस बारे में पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में राजन और संतोष को भी थाने पर बिठाकर काफी देर तक पूछताछ की गई। एसओ योगेन्द्र सिंह यादव का कहना था कि मामला संज्ञान में आने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली गई, मगर किसी ने ऐसी घटना की पुष्टि नहीं की है। मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed