फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   short circut1

शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 12 Jul 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
short circut1
शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

- भनवापुर ब्लॉक परिसर स्थित स्टेशनरी की दुकान में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक परिसर स्थित एक स्टेशनी की दुकान में मंगलवार सुबह शार्ट-सर्किट से लगी आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

भनवापुर ब्लॉक परिसर में आंबेडकर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता गौतम स्टेशनरी की दुकान संचालित कर रही हैं। दुकान में स्टेशनरी के साथ ही चाय, कॉफी, कोल्डड्रिंक्स, फोटोकॉपी आदि का भी काम करती हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे बंद दुकान के अंदर से अचानक धुंआ निकलने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन शटर बंद होने के कारण आग नहीं बुझा सकें। सूचना पर पहुंचे स्वयं सहायता समूह के संचालक के घरवालों ने जब तक दुकान का शटर खोला, उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस संबंध में तहसीलदार डुमरियागंज अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि दुकान में हुई आगलगी की घटना में तहसील प्रशासन कोई सहायता नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed