फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shops and stands at the district court will be auctioned.

Siddharthnagar News: जनपद न्यायालय की दुकानों और स्टैंड की होगी नीलामी

Fri, 12 Jun 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shops and stands at the district court will be auctioned.
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर परिसर स्थित विभिन्न दुकानों और वाहन स्टैंड के संचालन के लिए 19 जून को नीलामी कराई जाएगी। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश के आदेश पर नीलामी की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष नीलामी समिति एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट त्रिभुवन नाथ ने बताया कि दीवानी न्यायालय सिद्धार्थनगर के मुख्यालय परिसर में स्थित कैंटीन, फोटो कॉपी और फोटोग्राफी की दुकान संख्या-1, जनरल स्टोर व बेकरी की दुकान, पान की दुकान और वाहन स्टैंड की नीलामी 19 जून को अपराह्न 1:30 बजे जनपद न्यायालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त दुकानों और वाहन स्टैंड के संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की सभी औपचारिकताएं न्यायालय प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed