फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shohratgarh won with Priyanshu's all-round innings

Siddharthnagar News: प्रियांशु की ऑलराउंड पारी से शोहरतगढ़ ने मारी बाजी

Thu, 13 Feb 2025 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shohratgarh won with Priyanshu's all-round innings
-शोहरतगढ़ और नौगढ़ के बीच खेला गया एक दिवसीय क्रिकेट मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ और नौगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें शोहरतगढ़ ने नौगढ़ को 100 रनों से हरा दिया। शोहरतगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशु ने 49 रनों की पारी खेलते हुए गेंदबाजी में भी तीन विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शोहरतगढ़ ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट गंवाकर 223 रन बनाए। इसमें शिवम ने 55 रन, प्रियांशु ने 49 रन व मनीष ने 44 रन की पारी खेली। नौगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षत ने दो विकेट और अर्जुन व अंश ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नौगढ़ की टीम निर्धारित 30 ओवर में से 16.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 123 रनों पर सिमट गई। इससे शोहरतगढ़ ने 100 रनों से इस मुकाबले काे जीत लिया। नौगढ़ के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन ने 65 रन, समीर ने 11 रन व गोपाल ने 10 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु व आशिफ ने तीन-तीन विकेट, मनीष ने दो विकेट और सौर्य व रौनक ने एक-एक विकेट चटकाए। इस दौरान विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed