फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shohartgarh defeated stadium

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ ने स्टेडियम को पांच विकेट से हराया

Thu, 18 Apr 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
shohartgarh defeated stadium
फोटो-
विज्ञापन

- 71 रन की पारी खेलने व एक विकेट लेने वाले शिवकुमार चौरसिया बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्टस स्टेडियम में शोहरतगढ़ व स्टेडियम के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शोहरतगढ़, स्टेडियम को पांच विकेट से हराकर विजेता घोषित हुई।
स्टेडियम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 10 विकेट गवाकर 200 रन बनाए।शौर्य सिंह ने 35 रन, अंकुर त्रिपाठी ने 23 रन व राहुल ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। शोहरतगढ़ की तरफ से बाॅलिंग करते हुए आकाश गिरी, आयुष पांडेय व आदर्श सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शोहरतगढ़ की टीम ने 28.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिवकुमार चौरसिया ने 71 रन, सफी कर रहमान ने 51 रन व देवराज चौरसिया ने 24 रन का योगदान दिया। स्टेडियम की ओर से बाॅलिंग करते हुए अंकुर त्रिपाठी ने दो विकेट, गोलू व साबिर देव ने एक-एक विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए शिवकुमार चौरसिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विवेक त्रिपाठी, उमेश सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, रवि अग्रवाल, रत्नेश सिंह, विपिन त्रिपाठी और यश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed