फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shobha stood first in the cooking competition

Siddharthnagar News: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में शोभा रहीं प्रथम

Sun, 19 Jan 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shobha stood first in the cooking competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। ब्लाॅक संसाधन केंद्र नौगढ़ कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता हुई। इसमें 26 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जोगिया ब्लाॅक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा बाजार की रसोइया शोभा ने प्रथम एवं रीतू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने रसोइयों को सम्मानित किया। कहा कि भाजपा सरकार स्कूलों का कायाकल्प किया है। रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की हैं। सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जा रहा है। इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने से गुणवत्ता में सुधार आता है। बीएसए प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य तन में स्वास्थ्य मन का विकास होता ह।
विज्ञापन

तीसरा स्थान खेसरहा ब्लाॅक के प्रा.वि. भूपतिजोत की रसोइया गीता को मिला। इसके अलावा प्रतिभाग करने वाली सभी रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार देते हुए प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने किया। इस मौके पर जीजीआइसी प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा, स्नेहा श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनूप जायसवाल, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन धर्मबीर श्रीवास्तव, अंबरीष श्रीवास्तव, उपमा मिश्रा, मुक्तनाथ, मुस्तान सेरुल्लाह, शम्सुल हक, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed