फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shivratri

शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

Fri, 21 Feb 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
shivratri
शोहरतगढ में जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव
विज्ञापन

प्रमुख शिव मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुुओं ने जलाभिषेक किया
जगह-जगह प्रसाद का वितरण, सामूहिक सहभोज का भी कार्यक्रम हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही। देवाधिदेव महादेव के मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
महाशिवरात्रि पर जिलेभर के शिवालयों में भगवान शंकर का दर्शन करने के साथ ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष पूजा करके गंगाजल, दूध-दही, बेलपत्र से पूजा-अर्चन किया। शुक्रवार को भोर से ही जिला मुख्यालय स्थित सिहेंश्वरी देवी मंदिर, हनुुमानगढ़ी स्थित शिव मंदिरों समेत गांधीनगर, रामनगर, पुराना नौगढ़, विजयनगर आदि मुहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ लगी रही। सिहेंश्वरी देवी मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर में युवा व्यापारी विंध्याचल कसेरा की अगुवाई में प्रसाद का वितरण किया गया। सिहेंश्वरी मंदिर पर आचार्य दिव्यांशु महाराज की अगुवाई में फल का वितरण किया गया। मिश्रौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के बौरहवा बाबा मंदिर, बड़हर घाट मंदिर, मोती सागर शिव मंदिर पर भारी भीड़ रही। शिव मंदिर चेतिया ऐतिहासिक मंदिर पर जलाभिषेक कर मनोकामना की। पथरा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के मिठवल बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा मटेश्वर नाथ में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। सेहरी बाजार बूढापार खजुरिया सहित अन्य शिव मंदिरों पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। पकड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक पकड़ी, मेहनौली, जम्हिरिया, पिपरी, सेखुइया प्राचीन शिव मंदिर, बुढ़नइया, लालपुर, बभनी बाजार, जम्हिरिया के मंदिर में जलाभिषेक किया गया। ग्रामसभा मदरहवा शिवमंदिर पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आयोजित सहभोज में विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत यदुनाथ यादव, राजकुमार चौहान, शीतल श्रीवास्तव, शिवचन्द, संतराम भी उपस्थित थे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक माघ मेला शिव मंदिर, श्याम नगर, प्रताप नगर, रोडवेज के निकट काली मंदिर स्थित शिव मंदिर, मिठवल के मटेश्वर नाथ मंदिर, छितौना शिव मंदिर, बेलौहा बाजार के शिव मंदिर, समोगरा शिव मंदिर के अलावा अशोक नगर वार्ड स्थित बौरहवा बाबा सहित तमाम ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चन हुआ।
विज्ञापन

प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़
बिस्कोहर। ऐतिहासिक नगरी बिस्कोहर व आसपास गांवों के शिवालयों में श्रद्धालुओं का समूह उमड़ पड़ा। ‘हर हर महादेव’ और ‘बम भोले’ के नारों के बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक हुआ। बोल बम कांवरिया कमेटी कसेरा मोहल्ला के तरफ भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। महाकालेश्वर नाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर, रस्तोगी शिव मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, बहुरहवा बाबा शिव मंदिर, ब्रह्मबाबा मंदिर, रामजानकी शिव मंदिर, काली मंदिर, महादेव प्रसाद शिव मंदिर और मधवापुर, अहिरौली पउ़री व सकटागढ़ गांव स्थित शिव भोले व संकटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की शिवलिंग की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने डोमसरा में की पूजा
भनवापुर। इटवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोमसरा में स्थिति प्राचीन शिवलिंग पर बेसिक शिक्षा मंत्री डॉक्टर सतीश द्विवेदी ने बाबा डुमेश्वर नाथ पर जलाभिषेक किया। नवागत एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र व तहसीलदार डुमरियागंज राजेश प्रताप सिंह से क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को निपटाने को कहा। इसके बाद बाद क्षेत्र के अहिरौली पड़री में स्थित मंदिर पर जलाभिषेक किया।
जेबकतरों ने महिला के जेवर उड़ाए
इटवा। तहसील क्षेत्र में कटेश्वरनाथ, सकटागढ, बहादुरपुर, अहिरौली पड़री, सिगारजोत, डोमसरा, बुड्ढी खास, बुढऊ, महतिनिया सहित दर्जनों गांवों में स्थित शिवालयों में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। जलाभिषेक करने पहुंची ग्राम पड़री निवासिनी इंद्रावती पत्नी उमेश यादव का लगभग एक लाख 10 हजार रुपये का हार अज्ञात चोरों ने गले से निकाल लिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुंवर ने कहा प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
डुमरियागंज। राप्ती तट किनारे शिव मंदिर सहित तहसील के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। हल्लौर व देईपार में शिव मंदिर में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में पहले ही विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन ने मंदिर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed