फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shivpujan Mani became the president for the third time

Siddharthnagar News: शिवपूजन मणि तीसरी बार बने अध्यक्ष

Mon, 27 Feb 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shivpujan Mani became the president for the third time
सिद्धार्थनगर। एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संबद्ध जिला अस्पताल के के सभागार में हुआ। शिवपूजन मणि त्रिपाठी तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए। जिलामंत्री पद पर जितेंद्र त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। बाद में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने संगठन की मजबूती के साथ ही संवर्ग के हितों को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करते हुए समाधान कराने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के सभागार में एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपदीय कार्यकारिणी के द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष राम मनोहर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा, राम प्रसाद प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल कीदेखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष शिवपूजन मणि त्रिपाठी और शाहआलम मैदान में थे। शिवपूजन मणि को 10 मत और शाह आलम को मात्र पांच मत ही मिल सके। लिहाजा शिवपूजन मणि त्रिपाठी अध्यक्ष घोषित किए गए। जिला मंत्री पद पर निवर्तमान मंत्री देव प्रकाश मिश्र और जितेंद्र त्रिपाठी आमने-सामने थे। जितेंद्र को 12 वोट और देव प्रकाश को महज तीन वोट मिले। जितेंद्र कुमार त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राकेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल पांडेय, संप्रेक्षक पद के लिए गिरिजा शंकर त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए। इस मौके नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवपूजन मणि त्रिपाठी ने कहा कि संवर्ग के सभी साथियों को एक साथ लेकर चलते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी, वाईके द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, वाईपी यादव, गोविंद प्रसाद ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed