{"_id":"6642562595f3780e0b0a33e1","slug":"shivpoojan-was-died-by-head-injury-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117432-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिर में गंभीर चोट से गई थी शिवपूजन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिर में गंभीर चोट से गई थी शिवपूजन की जान
Mon, 13 May 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 13 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें सामने आया सच, मृतक के भाई ने जताई थी हत्या की आशंका
जिलाधिकारी के आदेश पर कब्र से लाश निकालकर हुआ पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के झिंगहा में मृत हाल मेें मिले युवक की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम की मौजूदगी में शव को निकाल कर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा था। क्योंकि भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
क्षेत्र के झिंगहा के रहने वाले शिवपूजन चौधरी (30) उर्फ लालू पुत्र रामकृपाल की गत दो मई की रात लगभग नौ बजे बाइक से अपनी ससुराल क्षेत्र के ही भुतहिया जा रहा था। जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर स्थित झिंगहा चौराहा पार कि अचानक वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने पीएम करवाने से मना कर दिया था और लाश को बानगंगा नदी के किनारे दफना दिया था। लेकिन परिजनों ने जब मृतक के मोबाइल के कॉल डिटेल को देखा और मृतक व बाइक की स्थिति को देखा तो? मौत संदिग्ध लगी। जिसके बाद मृतक के भाई ब्रह्मानंद ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर लाश का पीएम करवाने की मांग किया। शनिवार को एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार व एसओ शशांक कुमार सिंह की मौजूदगी में लाश को कब्र से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण मृतक के सिर में चोट लगना बताया गया है। इस संबंध में शोहरतगढ़ सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मृतक के सिर में चोट लगने से मौत हुई है।