फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shivakumar died due to head injury

सिर में गंभीर चोट से हुई थी शिवकुमार की मौत

Wed, 09 Jun 2021 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Shivakumar died due to head injury
सिर में चोट से हुई थी शिवकुमार की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के जुड़ीकुईया गांव के बाहर खेत में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के जुड़ीकुईया गांव निवासी शिवकुमार की मौत सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। वहीं पुलिस केस दर्ज करने के बाद हत्या का खुलासा करने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है।

क्षेत्र के जुड़ीकुईया गांव निवासी शिवकुमार यादव (24) पुत्र हरिद्वार सोमवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। मंगलवार से गांव के बाद खेत में उसकी लाश मिली थी। उसके गले पर काले धब्बे का निशान मिला था और कान से खून भी निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही परिजन की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस की जांच थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। अब ऐसे में सवाल यह है कि फोन कॉल पर बुलाने वाला कौन था। अगर शिवकुमार उसके बुलावे पर गया था तो वह परिचित ही होगा। वहीं सिर के पिछले हिस्से पर प्रहार होने के पीछे किसी दूसरे व्यक्ति के होने की संभावना अधिक है। घटना क्रम में यह हो सकता है कि बुलाने वाला और प्रहार करने वाले दोनों की सोची समझी साजिश रही होगी। फिलहाल पुलिस की पड़ताल जारी है, जल्द ही हत्याकांड से पर्दा उठ जाएगा। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगी हुई है। मामले की जांच चल रही है, जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed