{"_id":"65eb7c6995de5044b20dce48","slug":"shiva-temples-are-buzzing-with-shiva-devotees-on-mahashivratri-festival-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-114051-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों से गुलजार रहे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों से गुलजार रहे शिवालय
Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
बांसी । क्षेत्र के सभी शिवालयों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भोर से ही भारी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना किया। नगर स्थित प्राचीन बौरहवा बाबा मंदिर में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला कांस्टेबल सहित तमाम पुलिस बल लगाए गए। प्राचीन बाबा टेकधर, ठाकुर राम जानकी मंदिर, माघ मेला शिव मंदिर में पूरे दिन भक्तो का तांता लगा रहा।
सकारपार। शिव रात्रि पर्व पर क्षेत्र के गोनहा ताल चौराहे पर बिरहा का आयोजन किया गया। आजमगढ़ की बिरहा गायिका खुशबू सिंह एवं स्थानीय बिरहा गायक उदय राज यादव के बीच जमकर मुकाबला हुआ। इस बीच क्षेत्रवासियों ने जमकर बिरहा का आनंद उठाया। इस दौरान राम अनुज ,आशीष पांडेय, लकलक दास, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, आशुतोष उपाध्याय, जग्गू प्रसाद, कोमल साहनी आदि मौजूद रहे।