{"_id":"653e9ca1aed9f326610c3d34","slug":"shikshamitra-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-7352-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षा मित्रों की बैठक में संघर्ष जारी रखने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षा मित्रों की बैठक में संघर्ष जारी रखने का निर्णय
Sun, 29 Oct 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिला इकाई की बैठक बीएसए कार्यालय परिसर में हुई। इसमें संवर्ग से जुड़ीं समस्याएं मानदेय बढ़ोतरी, नियमितिकरण की मांग को समय-समय पर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति जताई गई। बैठक में लखनऊ में हुए धरने की सफलता में शामिल शिक्षा मित्रों समेत विशेष सहयोग के लिए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रति आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि बीते 12 जनवरी को शिक्षा मित्रों के धरना-प्रदर्शन में महानिदेशक स्कूल शिक्षा से वार्ता हुई थी। शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय में वापसी, मृतक शिक्षा मित्रों के परिजनों को मुआवजा एवं मानदेय बढ़ोतरी पर सहमति बनी थी, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक शासन द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
बैठक में अखिलेश तिवारी, शिवनाथ, यशवंत सिंह, अशोक मिश्रा, सुनील पांडेय, अवनीश पांडेय, उपेंद्र सिंह, सतीश चंद्र उपाध्याय, सूर्य कुमार गुप्ता, रामानंद पांडेय उपस्थित रहे।