फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sheriff could not do VDC

प्रधान नहीं बता सके क्या है ग्राम सुरक्षा समिति

Wed, 13 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व चौकीदारों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने रजिस्टर नंबर-8 को फिर से कार्यशील करते हुए ग्राम सुरक्षा समिति को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया। बताया कि बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व ग्रामीणों की संयुक्त टीम बदमाशों का सामना करेगी। लाइसेंस धारकों को सुरक्षा समिति की सदस्यता अनिवार्य की जाएगी। बदमाशों का सामना करने के दौरान ग्रामीणों को आत्मसुरक्षा के अधिकार का भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसपी अजय कुमार साहनी ने ग्राम प्रधान व चौकीदारों से ग्राम सुरक्षा समिति के बारे में पूछा। किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। एसपी ने कहा कि पूर्व में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया जाता रहा है। इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाती थी कि किसका काम सामने से बदमाशों से मुकाबला करना है और कौन पहचान के लिए बदमाशों पर रंग फेंकने का काम करेगा।
विज्ञापन


इससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस को सहायता मिलेगी। कहा कि बांसी में दो दिन पूर्व पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली, लेकिन रास्ते का ज्ञान न होने के कारण पुलिस मौजूदगी स्थल के आसपास भटकती रही। सुरक्षा समिति बनने से पुलिस को इसमें भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार व प्रधानों को सचेत किया कि अगर क्षेत्र में घूमंतू जाति के बंजारों का गोल दिखता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें। एएसपी मंशाराम गौतम ने कहा कि चौकीदारों की नियुक्ति ग्राम पुलिस के नाम से होती है। गांव से शुरू होने वाली बीट व्यवस्था के प्रथम अंग के रूप में चौकीदार आते हैं।


पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को साफा देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान सीओ सदर अकमल खान, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह, पीआरओ एसपी विनय मिश्रा समेत ग्राम प्रधान व चौकीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed