फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shani Dev will have an effect on some zodiac signs in the new year

नए साल में शनिदेव का रहेगा कुछ राशियों पर प्रभाव

Wed, 22 Dec 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shani Dev will have an effect on some zodiac signs in the new year
नए साल में शनिदेव का रहेगा कुछ राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

शनिवार के दिन शुरू होगा अंग्रेजी वर्ष और विक्रम संवत 2079
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। नया साल 2022 में न्याय के देवता शनिदेव का प्रभाव रहेगा। अंग्रेजी वर्ष का शुभारंभ शनिवार से होगा। विक्रम संवत 2079 भी शनिवार को ही शुरू होगा। ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार नववर्ष में शनि देव का प्रभाव तो रहेगा ही, इसके साथ कई राशियों के जातकों पर राहत भरा असर रहेगा।
अंग्रेजी वर्ष 2022 का पहला दिन एक जनवरी शनिवार को है। इससे पहले वर्ष 2011, 2005 व वर्ष 2000 का पहला दिन भी शनिवार था। यह संयोग ही है कि नए संवत्सर का शुभारंभ भी दो अप्रैल शनिवार को हो रहा है। आचार्य सतीश अवस्थी के अनुसार नए विक्रम संवत 2079 का नाम नलिनी होगा। राजा शनिदेव और मंत्री गुरु होंगे। नए साल में शनिदेव का प्रभाव रहेगा। अप्रैल के बाद कोरोना का प्रभाव बेहद कम होगा। इस माह में शनिदेव मीन राशि में पहुंच जाएंगे। मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा होगा।
विज्ञापन

इन राशियों के जातकों पर रहेगा असर
पं. राकेश शास्त्री के अनुसार मेष राशि के जातक के लिए लाभ के नए अवसर बनेंगे। वृषभ राशि के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा, अप्रैल के बाद प्रगति के रास्ते तेजी से खुलेंगे। मिथुन राशि के लिए यह साल शुभ रहेगा। हालांकि इन्हें दुर्घटना से सावधान रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कन्या राशि के जातक के समक्ष करियर संबंधी चिंता समाप्त होगी। तुला राशि के जातक का व्यापार मजबूत होगा। वृश्चिक राशि के जातक को लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पडे़गी। मीन राशि के जातक खर्च पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed