फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shadow fog in the morning... Melting continues to haunt even after sunshine

Siddharthnagar News: सुबह छाया कोहरा... धूप खिलने के बाद भी सताती रही गलन

Thu, 12 Dec 2024 12:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning... Melting continues to haunt even after sunshine
सिद्धार्थनगर। ठंड का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को सुबह जहां कोहरा छाया रहा, वहीं दिन में भी लोगों को गलन का अहसास होता रहा। धूप खिलने के बाद भी उसकी तपिश बेअसर रही। दो दिन पूर्व की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

अब दिन के मौसम में भी बदलाव होने लगा है। दो दिन पूर्व की अपेक्षा शुक्रवार को मौसम कुछ ठंडा रहा। गलन का अहसास बना रहा। सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में धूप खिली, लेकिन सर्द हवा और गलन होने से ठंड ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

शाम होते ही ठंडक बढ़ गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से निकले। शाम पांच बजे के बाद से ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। लोग छोटे बच्चों को ठंड से अधिक बचाव कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान की बात करें तो दो दिन पूर्व अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी गलन बढ़ेगी। जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान घटेगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम होने से लोगों का परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed