फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shades of love in the shower of rain ''

रंगों की बौछार में प्यार की ‘बारिश’

Fri, 25 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 Shades of love in the shower of rain ''
होली में मटकी फोड़ने में लगी युवाओं की टोली। - फोटो : अमर उजाला
उल्लास का पर्व होली जिले भर में छिटपुट घटनाओं के बीच सकुशल संपन्न हुआ। बच्चे, पुरुष, महिलाएं सभी रंगो से सराबोर होकर होली खेलते दिखे। डीजे पर फागुन के गीत की धुन पर लोग नाचते-गाते पर्व का उत्सव मनाया।
विज्ञापन





गुरुवार को होली का त्यौहार सादगी के साथ लोगों ने एक दूसरे को  अबीर-गुलाल लगाकर गले मिल कर खुशी व्यक्त की। इस बार जनपद में रंगों की होली के अपेक्षा लोगों ने अबीर-गुलाल ज्यादा पसंद किया। सुबह साढ़े 11 बजे नगर पंचायत शोहरतगढ़ में डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन व हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन




श्रीराम जानकी मंदिर से नपं अध्यक्ष की अगुवाई में होली की टोली सुबह दस बजे निकल कर निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर के लोगों को होली की बधाई देते हुए टोली मंदिर परिसर में पहुंची। यहां पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। उसके बाद मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। दोपहर एक बजे तक कस्बे में बूढ़े, बच्चें, पुरुष होली का लुत्फ अपने-अपने ढंग से लिया। महिलाएं भी एकदूसरे को अबीर लगाकर होली मनाई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र, सीओ शंकर प्रसाद गुप्ता, एसओ मुकेश राय, पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




छिटपुट घटनाओं के बीच जनपद में शांतिपूर्वक होली संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली। मिश्रौलिया के भैसाही गांव मे होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। गंगा-जमुनी एकता की झलक समारोह में देखने को मिला। आयोजक ग्राम प्रधान मेराज अहमद ने होली के त्यौहार की मुबारक देकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की लोगों से अपील की। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मो. इद्रीश ने की।




इस दौरान मुस्तफा खां, शाहिद हुसैन, मो. मुस्तकीम, नियाज अहमद, खलील,  कुद्दूश, घिसियावन, दीपक मिश्र, चैतू, राम सहाय, बहाऊ,  शैलेंद्र कुमार, कनिकराम आदि मौजूद रहे। अलीगढ़वा कस्बे में होली की टोली उपनगर में भ्रमण कर एकदूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। कस्बे के लोगों ने एसएसबी जवान को भी अबीर लगाकर बधाई दी। कस्बे में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें युवा वर्ग के लोगों ने एकदूसरे की सहायता से सीढ़ी बनाकर मटकी को फोड़ा। होली की टोली गाजे-बाजे के साथ अलीगढ़वा कस्बे से शुरु होकर नेपाल के चाकरचौड़ा, वरकुल आदि गांव से होते हुए होली खेली। इस दौरान हियुवा के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महेंद्र पाठक, रामकृपाल वर्मा, डीएन गुप्ता,सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed