फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shade is needed for relief from the sun in Dumariyaganj.

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में धूप से बचने के लिए चाहिए राहत की छांव

Sat, 11 Jul 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shade is needed for relief from the sun in Dumariyaganj.
शाहपुर/सिद्धार्थनगर। पौधरोपण अभियान में पौधों की संख्या बढ़ाने के साथ यह तय करना भी जरूरी है कि पेड़ कहां लगाए जाएं, ताकि उसका लाभ सबसे अधिक लोगों तक पहुंच सके। अमर उजाला के विशेष अभियान ‘मिशन छांव’ के तहत डुमरियागंज तहसील मुख्यालय की पड़ताल में ऐसे कई स्थान सामने आए, जहां लोगों को वर्षों से छायादार पेड़ों का इंतजार है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय होने के कारण डुमरियागंज में प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। मंदिर चौराहा, प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में लोग वाहनों के इंतजार में घंटों खड़े रहते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में उन्हें राहत देने के लिए पर्याप्त छांव उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधरोपण अभियान में इन स्थानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

मंदिर चौराहा : भीड़ बहुत लेकिन छांव का सहारा नहीं : डुमरियागंज का मंदिर चौराहा कस्बे का प्रमुख केंद्र है।
यहां से लोग विभिन्न मार्गों के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं लेकिन चौराहे पर एक भी बड़ा छायादार वृक्ष नहीं होने से राहगीरों को तपती धूप में खड़ा रहना पड़ता है। स्थानीय दुकानदार रमेश अग्रहरि कहते हैं कि मंदिर चौराहे पर दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। यहां पेड़ लगाए जाएं तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर चौराहा से राप्ती सेतु तक : आबादी बढ़ी, हरियाली पीछे छूटी : मंदिर चौराहे से इटवा मार्ग होते हुए राप्ती सेतु तक आबादी का विस्तार हुआ है। सड़क किनारे मकान और दुकानें तो बढ़ीं लेकिन छायादार पेड़ों की संख्या नहीं बढ़ सकी। लंबे हिस्से में गिने-चुने पेड़ ही नजर आते हैं। राहगीर अशोक कुमार बताते हैं कि इस मार्ग पर रोज हजारों लोग चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed