फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shabby pole fell on two brothers riding bike

बाइक सवार दो भाइयों पर गिरा जर्जर खंभा

Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shabby pole fell on two brothers riding bike
डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर बाइक पर गिरा विद्युत पोल। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाइक सवार दो भाइयों पर गिरा जर्जर खंभा
विज्ञापन

डुमरियागंज/ शाहपुर। नगर के मंदिर चौराहे के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार भाइयों के ऊपर स्ट्रीट लाइट का जर्जर पोल गिर गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 महाराजा अग्रसेन नगर निवासी 27 वर्षीय विशाल सोनी और 25 वर्षीय आकाश सोनी अशोक सोनी बाइक से थाने की तरफ से मंदिर चौराहे की तरफ जा रह थे। वह महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पहुंचे ही थे कि अचानक हाईमास्ट का विद्युत पोल पर गिर गया, जिसकी चपेट में बाइक सवार दोनों भाई आ गए। विशाल के सीना व गले में गंभीर चोटें आ गईं, जबकि आकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चौराहे के दुकानदार जफर आलम सहित अन्य लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर नजदीक के एक निजी अस्पताल में गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को सीएचसी बेंवा के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पोल गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक शमीम खान ने बताया कि हादसे में घायल आकाश और विशाल की हालत नाजुक देखकर लखनऊ ले जाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ बबलू चौधरी ने बताया कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां नगर पंचायत के पोल लगे हुए हैं। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ कुणाल पांडेय से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed