फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sewan

शिव मंदिरों में पूजे गए महादेव, जलाभिषेक

Mon, 06 Jul 2020 06:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
sewan
शिव मंदिरों में पूजे गए महादेव, जलाभिषेक
विज्ञापन

श्रावण मास के पहले दिन मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, किया पूजन
शहर और गांवों के शिव मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन माह के पहले दिन शहर और गांवों में स्थित शिवमंदिरों हर-हर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन किया। श्रावण माह का पहला दिन सोमवार होने के कारण महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर पूजन किया।
सावन माह में सोमवार दिन का बड़ा महत्व है, इस दिन श्रद्धालु विभिन्न तरह की मनौती को लेकर व्रत रहकर पूजन करते हैं। कई वर्षों बाद सोमवार को ही सावन माह का पहला दिन पड़ा। इसलिए श्रद्धालु सुबह स्नान करके मंदिर पहुंचकर पूजन किए। शहर के सिहेंश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने के बाद बेलपत्र, धतूरा और भांग के पत्ते आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजन कर आराधना की। शहर के हनुमानगढ़ी, पुराना नौगढ़ आदि शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन किया गया। शोहरतगढ़ में डोइया नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। यहां पहुंचे सीओ सुनील सिंह और एसओ शोहरतगढ़ राम आशीष यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बांसी के बौरहवा बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन किया। जिले के बर्डपुर, उसका, लोटन, बढ़नी, डुमरियागंज, जोगिया आदि क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों में पूरे दिन जलाभिषेक कर पूजन होता रहा।
विज्ञापन

मंदिर कर्मियों में बांटा मास्क, सैनिटाइजर
इटवा। क्षेत्र के ग्राम कटेश्वरनाथ में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पर सेवा में लगे पुजारियों, सफाईकर्मियों एवं पुलिस कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, अंगोछा व साबुन बांटा गया। ब्लॉक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या और भाजपा नेता अरुण द्विवेदी ने कोरोना से सुरक्षा के लिए सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed