{"_id":"6920b2b88ab603b0b30f5e64","slug":"several-schemes-are-being-run-for-disabled-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148537-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही है कई योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही है कई योजनाएं
Sat, 22 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली एकडेंगा में आयोजित हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र भनवापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली एकडेंगा में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें योजनाओं से संबंधित तमाम जानकारी दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों को दी गई।
दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ ''''परामर्श एक पल अभियान'''' के तीसरे बैच की बैठक में विशेष शिक्षकों ने सरकारी योजनाओं के संबंध में बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। विशेष शिक्षक रामनाथ शर्मा ने बताया कि दिव्यांग पेंशन, रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण, शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना आदि के विषय में यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी विशेष शिक्षक प्रत्येक दिव्यांग बच्चों पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उनको सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि स्वरोजगार से संबंधित जानकारी देकर दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाना है। सभी अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस दौरान विशेष शिक्षक महेंद्र मौर्य, गंगाराम, राम पाल, मो. रजा, राम लगन, विलाल अहमद, अनुराग, शमीमुल, सनाउल्लाह मौजूद रहे।
-- -- -- -