फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven pairs of trains were cancelled, passengers' problems increased during the wedding season

Siddharthnagar News: सात जोड़ी ट्रेन हुई स्थगित, लगन में बढ़ गई यात्रियों की परेशानी

Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven pairs of trains were cancelled, passengers' problems increased during the wedding season
सिद्धार्थनगर। एक साथ सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन ठप होने से गोरखपुर, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर सहित बढ़नी शोहरतगढ़ की यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ रही, वहीं रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं जगह-जगह वाहन के इंतजार में यात्री खड़े नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार से एक साथ गाेरखपुर व लखनऊ जाने वाली दिन की सभी ट्रेनों का संचालन ठप होने से परिवहन व्यवस्था लचर नजर आई। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन की जानकारी लेते, लेकिन ट्रेन का संचालन नहीं होने की सूचना पाकर मायूस होकर वापस लौट जाते।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ अधिक होने से गोरखपुर व लखनऊ रूट पर बस की संख्या भी बढ़ाई गई। दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन गोमतीनगर जाने के लिए आए यात्री कमलेश व शिवपुजन ने बताया कि गोमतीनगर के लिए दोपहर दो बजे से ट्रेन जाती है, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने पर पता चला कि गोमतीनगर तक जाने वाली पिछले दो दिनों से स्थगित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब लखनऊ जाने के लिए रात में अथवा सुबह ही ट्रेन मिलेगी। इससे रोडवेज से यात्रा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed