{"_id":"60df44de8ebc3ef9ff101c3a","slug":"seven-new-railway-stations-will-be-built-in-the-district-siddharthnagar-news-gkp4004166185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बनेंगे सात नए रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बनेंगे सात नए रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में बनेंगे सात नए रेलवे स्टेशन
खलीलाबाद-बलरामपुर रेललाइन में तैयार हुई रूपरेखा
भूमि सत्यापन शुरू, विस चुनाव से पहले भूमि अधिग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे के क्षेत्र में बुद्ध भूमि को एक और सौगात मिल चुकी है। खलीलाबाद-बलरामपुर नई रेल परियोजना से जहां विकास को गति मिलेगी, वहीं कई प्रमुख क्षेत्र बड़े महानगरों से सीधे जुड़ सकेंगे। इस परियोजना अंतर्गत जनपद में सात नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। भूमि सत्यापन कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है। विधानसभा चुनाव से पहले भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी चल रही है।
आजादी से पहले गोरखपुर-गोंडा लूप लाइन बनने के बाद अब स्वीकृत खलीलाबाद-बलरामपुर नई रेल परियोजना में सिद्धार्थनगर भी लाभान्वित हुआ है। कुल 240 किमी. लंबाई वाले परियोजना में जिले में 58 किमी नई रेल लाइन बनाई जाएगी। जनपद में सात नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इनमें प्रमुख डुमरियागंज, खेसरहा, बांसी, रमवापुर दुबे, भग्गोभार, टिकरिया, धनखरपुर शामिल हैं। रमवापुर दुबे, टिकरिया, धनखरपुर हाल्ट स्टेशन के रूप में होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने कहा कि इस नई रेललाइन पिछड़े क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी।
बांसी क्षेत्र में भूमि का सत्यापन
बांसी। नई रेललाइन परियोजना के लिए चिह्नित बांसी तहसील क्षेत्र की भूमि का शुक्रवार को एसडीएम जगप्रवेश, सीओ अरुण चंद्र, तहसीलदार अरुण वर्मा ने राजस्व कर्मियों की टीम के साथ खेसरहा विकास क्षेत्र के सवाडाड़ गांव के सिवान में किया। रेल लाओ संघर्ष समिति के श्रीराम मूर्तिकार और उनकी टीम ने कई बार आंदोलन भी किया था। संवाद
विज्ञापन
पर्यटन, रोजगार, इंडस्ट्रीज को मिलेगा बढ़ावा
डुमरियागंज। नई रेललाइन क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक महत्व वाले इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बुनियादी आधारभूत संरचना उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट बड़ी लाइन के जरिए क्षेत्र के आर्थिक विकास में मददगार बनेगी। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास पर प्रदेश को 240.26 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन की सौगात दी गई है। संवाद