{"_id":"69c831f54801da589a0d5380","slug":"seven-day-long-shri-ram-katha-begins-with-kalash-yatra-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155705-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ
Sun, 29 Mar 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। गौरा बाजार में सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे साथ निकाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होते हुए जमुआर नाले पर पहुंची, वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया, जिसके पश्चात यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर लौटी। यज्ञशाला में विधि-विधान और पूर्ण श्रद्धा के साथ कलश स्थापित किए गए। कथा वाचक आचार्य संतोष शुक्ल ने श्रीराम कथा की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने का आदर्श मार्ग है। आचार्य ने कहा कि राम कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और चित्त को असीम शांति प्राप्त होती है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान पंकज चतुर्वेदी, हरिकिशन वर्मा, तूफानी राम वर्मा, विनोद गुप्ता, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन