{"_id":"66edc22b9ed4a78cbb0a3554","slug":"seven-connections-cut-due-to-non-payment-of-electricity-bill-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124358-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्युत बिल जमा न होने पर काटे सात कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्युत बिल जमा न होने पर काटे सात कनेक्शन
विज्ञापन
-डुमरियागंज क्षेत्र के रीवा और परानपुर में आयोजित शिविर के दौरान टीम ने वसूले 1.22 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील के भारतभारी क्षेत्र के ग्राम रीवा के पूरब टोले और परानपुर में शुक्रवार को विद्युत निगम की ओर से आयोजित विद्युत कनेक्शन चेकिंग और बकाया वसूली शिविर के दौरान टीम ने बिजली बिल जमा न करने वाले सात उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काट दी और उन्हें आरसी जारी कर दी। शिविर में 1.22 लाख का बकाया बिल वसूला गया।
रीवा विद्युत उपकेंद्र के गंगवारे फीडर के प्रानपुर और रीवा गांव में शिविर लगाया गया। जहां सात कनेक्शन काटे गए। दोनों गांव में लगभग 1.22 लाख की वसूली की गई। रीवा गांव में अवर अभियंता कमल शर्मा के साथ अंकित तिवारी महेश सुभाष चंद्र, सुनील तथा ब्रज मोहन मौजूद रहे और गंगवारे में बादशाह, शाहबान, मुकेश, पवन, बद्री गणेश अग्रहारि मौजूद रहे। अवर अभियंता कमल शर्मा ने बताया कि कनेक्शन चेकिंग अभियान और शिविर के दौरान 27 बकायेदारों को दो दिन का समय दिया गया है कि वे अपने बकाया बिलों को जमा कर दें। अन्यथा टीम द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।