फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven committees formed for the academic session in the medical college

मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र के लिए बनाई गईं सात कमेटियां

Mon, 08 Nov 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Seven committees formed for the academic session in the medical college
मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र के लिए बनाई गईं सात कमेटियां
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चिकित्सा संसाधन, फैकल्टी के मानक पूरे होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सात कमेटियां बनाई हैं। कमेटियों के डॉक्टर जल्द ही बैठक कर आगे के कार्यों की रूपरेखा तय करेंगे। इसी सत्र में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश की तैयारी की गई है।
नेशनल मेडिकल कमीशन की मान्यता मिल गई है। नीट यूजी का परिणाम जारी हो गया है। डेट अपलोड करने की प्रकिया जा रही है। नीट काउंसिलिंग के माध्यम से जल्द ही प्रवेश शुरू होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र के लिए आवश्यक कमेटियां बना दी गई हैं। कमेटियों के सदस्यों को जल्द ही बैठक करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सबसे पहले प्रवेश समिति के डॉक्टर बैठक करेंगे। काउंसिलिंग के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को वे नियम के अनुसार प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन

फाउंडेशन कोर्स में शामिल होगा योगा
एमबीबीएस यानी एलोपैथी की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों का फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद, होमियोपैथ, यूनानी एवं योगा की भी जानकारी दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज ने फाउंडेशन कोर्स कमेटी बना दी है। इस कोर्स के लिए कमेटी की बैठक जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये हैं कमेटियां
मेडिकल बोर्ड, प्राक्टोरियल बोर्ड, एंटी रैगिंग कमेटी, फाउंडेशन कोर्स कमेटी, मेस कमेटी, प्रवेश एवं अस्पताल कार्यान्वयन कमेटी।
---
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए सात कमेटियां बना दी गई हैं। एमबीबीएस में प्रवेश करने की तैयारी पूरी हो गई है। मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जाएगी।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed